29 Mar 2024, 04:16:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कलाम की छवि वाला केक एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 12:48AM | Updated Date: Feb 24 2020 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की छवि वाले 2,020 किलोग्राम केक को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया है। तमिलनाडु में चेन्नई के कट्टुपक्कम में इस विशाल केक के जरिये श्री कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। वर्ष 2020 तक भारत के सुपर पावर बनने के पूर्व राष्ट्रपति के सपने ओर दृष्टिकोण को याद करते हुए कट्टुपक्कम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने पुष्टि की कि एशिया में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की छवि वाला इतना बड़ा केक तैयार किया गया है।
 
‘केक वर्ल्ड’ के निदेशक लॉरेंस के निरीक्षण में 30 बेकरों ने इस केक का निर्माण किया है। इस केक को बनाने 500 किलोग्राम मैदा, 650 किलोग्राम चीनी और 16,000 अंडे लगे हैं। दक्षिण भारत में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड कें प्रतिनिधि विवेक और उनकी टीम ने कहा कि जब यह केक बनाया गया तब वे वहां मौजूद थे और बाद में इसे रिकॉर्ड बुक में जगह मिल गई। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने रिकॉर्ड की पुष्टि करते हुए श्री लॉरेंस को प्रमाणपत्र सौंपा। इस अवसर पर विवेक ने कहा, एशिया में अभी तक एक छवि के साथ इतना बड़ा केक नहीं बना था। ‘केक वर्ल्ड’ ने भी पहली बार इस तरह का केक बनाया है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »