29 Mar 2024, 15:30:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ट्रंप की यात्रा को लेकर भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर किए गये सुरक्षा के कड़े इंतजाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 12:11AM | Updated Date: Feb 24 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 24 फरवरी से शुरू भारत यात्रा से पहले जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) हालांकि सीमा पार से होने वाली नापाक साजिशों और आतंकवादी गतिविधियों पर बहुत करीब से नजर रखे हुए है। सेना सीमावर्ती इलाकों में गश्त और तलाश अभियान चला रही है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार श्री ट्रंप के भारत यात्रा से पहले पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से आंतकवादियों की घुसपैठ की कोशिश में लगा हुआ है और सेना ने घुसपैठ की संभावित आशंका को देखते हुए पूरी तैयारी की हुई है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढा दी है। पाकिस्तान से सटी करीब 200 किलोमीटर लंबी सीमा पर सैनिकों की गश्त बढ़ा दी गयी है और सीमा पार से हर नापाक साजिश पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया सेना न केवल दिन में बल्कि रात में सीमांत इलाकों में गश्त लगा रही है और विशेष जांच नाकों पर आनेजाने वाले वाहनों की जांच कर रही है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों ओर नदी के किनारे वाले स्थानों में तलाश अभियान चला रही है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि वे सीमा पर किसी भी कार्रवाई का सामना करने में सक्षम हैं और सभी संदिग्ध और अन्य गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »