29 Mar 2024, 17:06:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह से मिलने के बाद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को दिए 2 बड़े तोहफे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:24PM | Updated Date: Feb 23 2020 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के दौरान दिल्ली के विकास पर भी चर्चा हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी। कई मौकों पर वह आक्रमक भी दिखे। वहीं अमित शाह से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को दो बड़े ऐलान का तोहफा दे दिया।
 
बता दें कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से वादा किया था, उसे पूरा करते हुए दो बड़े ऐलान कर दिया। उनहोने ऐलान में कहा की 24 फ़रवरी से 3 दिन के लिये विधानसभा सत्र बुलाया जाएगा जिसमे जनता से किये गए वादों को पूरा करने के लिये रोडमैप तैयार किया जाएगा। उसके साथ ही उन्होंने कहा की पिछले 2 साल में गर्मियों में पानी की समस्या कम हुई है, और आने वाले कुछ सालों में हर घर में टोंटी से पानी आने लगेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »