20 Apr 2024, 15:54:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी ने सोची समझी राजनीति के तहत खाया लिट्टी-चोखा : कन्हैया कुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 11:43AM | Updated Date: Feb 23 2020 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिट्टी चोखा खाने पर बिहार में राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। मोदी ने दिल्ली में हुनर हाट में लिट्टी-चोखा खाया तो खुद, लेकिन उनके स्वाद का चटकारा बिहार में विपक्ष का टेस्ट खराब कर गया और उसने एक सुर से इसे चुनावी लिट्टी घोषित कर दिया। वहीं अब जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर दिल्ली में बिहार के व्यंजन लिट्टी-चोखा खाते हैं तो इसके पीछे भी उनकी खास राजनीति है।
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में आयोजित ‘हुनर हाट’  में बुधवार को अचानक पहुंचे, वहां लिट्टी-चोखा खाया और कुल्हड़ की चाय पी। कन्हैया ने गुरुवार को पूर्णिया के बायसी में जन गण मन यात्रा सभा को संबोधित किया। इस दौरान कन्हैया कुमार ने कहा कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोची समझी राजनीति के तहत दिल्ली में बिहारी व्यंजन लिट्टी चोखा खाया है ताकि उसकी आड़ में अन्य बड़ी खबरें छुप जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली और झारखंड में तो लोगों ने झाड़ू मार दिया अब बिहार और बंगाल की बारी है। यहां भी हमें झाड़ू मारना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »