20 Apr 2024, 16:12:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के ट्रम्प की सहायता करने की खबर बेबुनियाद : रॉबर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 9:56AM | Updated Date: Feb 23 2020 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कहा है कि रूस द्वारा राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की मदद करने वाली खबर बेबुनियाद है। एबीसी न्यूज ने रविवार को रॉबर्ट साक्षात्कार प्रसारित किया, जिसमें वह कर रहे हैं कि उन्हें 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रूस के संभावित हस्तक्षेप का जानकारी नहीं है। 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसी कोई खुफिया जानकारी नहीं मिली है कि रूस राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प को मदद करने की कोशिश कर रहा है। हम रूस से कहना चाहते है कि वह अमेरिकी चुनाव से दूर रहे। हमने चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।’’ उल्लेखनीय है कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने शनिवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें उसने एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा था कि रूस इस बार भी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की सहायता कर रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »