28 Mar 2024, 21:52:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

संविधान के तीनों स्तंभों ने अपनी सीमाओं में रहते हुए देश को रास्ता दिखाया : मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 1:06PM | Updated Date: Feb 22 2020 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी ने शनिवार को कहा कि तमाम चुनौतियों के बीच संविधान के तीनों स्तम्भों - न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका- ने संतुलन कायम रखते हुए देश को उचित रास्ता दिखाया है। 

मोदी ने अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में कानून का शासन भारतीय लोकनीति का आधार स्तंभ है और तमाम चुनौतियों के बीच संविधान के तीनों स्तम्भों- न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका- ने अपनी-अपनी सीमाओं में रहते हुए संतुलन बरकरार रखा है और देश को उचित रास्ता दिखाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘तमाम चुनौतियों के बीच, कई बार देश के लिए संविधान के तीनों स्तम्भों ने उचित रास्ता ढूंढा है। हमें गर्व है कि भारत में इस तरह की एक समृद्ध परंपरा विकसित हुई है। बीते पाँच वर्षों में भारत की अलग-अलग संस्थाओं ने, इस परंपरा को और सशक्त किया है।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »