29 Mar 2024, 12:30:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में तालिबानी हमले में चार सुरक्षा अधिकारियों की मौत, 10 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 12:37AM | Updated Date: Feb 22 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के सार-ए पोल प्रांत में तालिबानी आतंकवादियों के हमले में चार सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये। राष्ट्रीय समचार प्रसारक ‘अरियाना न्यूज’ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से शुक्रवार को बताया कि तालिबानी आतंकवादियों ने गुरुवार को सुरक्षा बलों पर हमला किया। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में नौ आतंकवादियों मारे गये और 13 अन्य घायल हो गये। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में काफी लंबे समय तालिबान और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी सुरक्षा बलों को निशाना बनाते रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »