19 Apr 2024, 09:55:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुश्‍मन देश पाकिस्तान में शादी अटेंड करने पहुंचे यह अभिनेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 12:13AM | Updated Date: Feb 22 2020 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और PAK के रिश्ते इन दिनों ठीक से नहीं चल रहे। पिछले कुछ समय से दोनों देशों में लडा़ई सी छिडी हुई है। इस बीच भारतीय फिल्म अभिनेता व पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने लाहौर में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने पाकिस्तान पहुंच गये है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि विवाह समारोह में मौजूद लोग उस वक्त चौंक गए जब उन्होंने अपने बीच सिन्हा को पाया। दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच, सिन्हा की मौजूदगी से उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ। समारोह में शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तानी अदाकारा रीमा खान के साथ दिखे। इन दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो एक पाकिस्तानी वेबसाइट आलपाक ड्रामा आफीशियल द्वारा साझा किया गया।
 
इसमें लिखा गया, "दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता व राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा लाहौर में एक शादी समारोह में दिखे। फिल्म स्टार रीमा खान भी वहां मौजूद थीं।" मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तानी कारोबारी असद अहसन के बेटे की शादी में शिरकत के लिए लाहौर पहुंचे। शादी समारोह में कव्वाली कार्यक्रम का भी उन्होंने आनंद लिया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि वह दो दिन के लिए पाकिस्तान आए हैं और वह यहां कुछ राजनेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। वहीं अब इस शादी का वीडियो सामने आने के बाद देश के लोग शत्रुघ्न सिन्हा को ट्रोल कर रहे हैं। कोई उन्हें देशद्रोही बता रहा है तो कोई उन्हें गंदी राजनीति करने वाला बोल रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »