20 Apr 2024, 09:33:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

'घर वापसी' की तैयारी में शत्रुघ्न सिन्हा बोले - मास्टर हैं अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 1:33PM | Updated Date: Feb 21 2020 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) का बीजेपी में विलय कर दिया। गृहमंत्री अमित शाह के इस दांव कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा मास्टर स्ट्रोक बताया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने मरांडी के लिए घर वापसी और 14 साल का वनवाम खत्म जैसे शब्दों को जिक्र किया, जिसके बाद उनकी 'घर वापसी' की चाहत के कयास भी शुरू हो गए हैं।
 
बगावत के बाद शत्रुघ्न को 'नया घर' यानी कांग्रेस तो मिल गई लेकिन बीजेपी के प्रति उनका नरम रवैया कई तरह के संकेत दे रहा है। लोगों के जेहन में एक सवाल यह भी है कि क्या बाबूलाल मरांडी के बाद शत्रुघ्न भी 'घर वापसी' करेंगे। दरअसल, कांग्रेस में जाने के साथ ही कहा जाने लगा है कि शत्रुघ्न राजनीतिक मैदान से लगभग गायब हो चुके हैं, ऐसे में 'वापसी' की बात जेहन में आना लाजमी है। सबसे दिलचस्प यह है कि बिहार में विधानसभा चुनाव भी इसी वर्ष हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »