25 Apr 2024, 19:41:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

‘अमेरिका के साथ शांति समझौता का लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है तालिबान’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 10:54AM | Updated Date: Feb 21 2020 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वांशिगटन। तालिबान अमेरिका के साथ शांति समझौता को लागू करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। तालिबानी के उप नेता सिराजुद्दीन हक्कानी ने न्यूयॉर्क टाइम्स में लिखे अपने लेख में कहा, ‘‘हमने अमेरिका के साथ एक समझौता किया है और हम समझौते के हर प्रावधान का पालन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। ’’ उसने अपने लेख में शांति समझौते के लिए तालिबान की कुछ मांगों को भी रेखांकित किया है, जिसमें अफगानिस्तान से विदेशी बलों की वापसी और देश के विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन की मांग शामिल है। उसने कहा है कि तालिबान चाहता है कि अफगानिस्तान की संप्रभुता का अन्य देश सम्मान करें और प्रतिस्पर्धा तथा संघर्ष के लिए उसका उपयोग करने से बचें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »