19 Apr 2024, 13:01:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नार्वे में हिमस्खलन के कारण जर्मनी के दो पर्यटकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 10:51AM | Updated Date: Feb 21 2020 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओस्लो। नार्वे के स्पिट्सबर्गेन द्वीप में हिमस्खलन के कारण जर्मनी के दो पर्यटकों की मौत हो गई है। नार्वे के क्षेत्रीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मृतक एक पर्यटक समूह के साथ यात्रा कर रहे थे, जिन्हें रूस की ग्रमेंट आर्टिक ट्रैवल कंपनी सेवा प्रदान कर रही थी। यह दुर्घटना रूस के बरेंट्सबर्ग से 15 से 20 किलोमीटर दक्षिण में हुआ। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एक हेलिकॉप्टर को मौके पर भेजा गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »