29 Mar 2024, 06:27:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस से पहली मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:57AM | Updated Date: Feb 21 2020 12:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया में गुरुवार को कोनोरा वायरस के संक्रमण से एक महिला की मौत हो गयी जो देश में इस वायरस से मौत का पहला मामला है। कोरियाई रोग नियंत्रण केंद्र ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में 61 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था जिसकी गुरुवार को मौत हो गई। मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। यह महिला 166 लोगों के साथ संपर्क में थी। उन लोगों को खुद को अलग-थलग रखने को कहा गया है। डायगू के मेयर क्वोन यंग-जिन ने स्वीकार किया कि एक स्थानीय चर्च की सेवाओं में शामिल होने वाले कम से कम 90 और लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाये गये। डायगू के अधिकारियों ने छोटे बच्चों के स्कूल को बंद करने का आदेश दिया है। कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने डायगू में तैनात सैनिकों के बैरक छोड़ने और मेहमानों से मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »