20 Apr 2024, 15:29:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फिलीपींस में विस्फोट में दो बच्चों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:56AM | Updated Date: Feb 21 2020 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी शहर डिपोलोग में गुरुवार को एक मकान में राइफल ग्रेनेड विस्फोट में दो लड़कों की मौत हो गयी। फिलीपींस के वेस्टर्न मिंडनाओ कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल सिरीलिटो सोबेजाना ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे एक मकान के भीतर राइफल ग्रेनेड विस्फोट में एक कमरे में खेल रहे आठ और पांच वर्ष के दो लड़कों की मौत हो गयी। विस्फोट के तुरंत बाद दोनों लड़कों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »