19 Apr 2024, 10:13:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता के सामने खड़ी हो गई यह समस्या, लिखा पीएम मोदी को पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:13AM | Updated Date: Feb 21 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्‍ली। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ममता बनर्जी को कुछ लोग महागठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में भी देख रहे थे। फिलहाल अब सीएम ममता बनर्जी के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। जिसके लिए उन्हें पीएम मोदी को पत्र लिखना पड़ा। आपको बता दें कि अपने पत्र में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने राज्य की जीडीपी के बारे में बताया है कि 2019-20 में राष्ट्रीय जीडीपी के पांच प्रतिशत दर रहने की तुलना में राज्य की जीडीपी 10.4 प्रतिशत से आगे बढ़ी है। फिलहाल अपने राज्य के विकास कार्य मे हो रही देरी को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा कि, 'केंद्र सरकार से राज्य के लिए केंद्रीय कोष में कटौती और हमारे लिए धनराशि जारी करने में अप्रत्याशित देरी को लेकर गहरी चिंता के साथ मैं चिट्ठी लिख रही हूं।' आगे उन्होंने अपनी समस्या जाहिर करते हुए यह भी लिखा कि राज्य के कल्याण के लिए प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में बड़ी मुश्किलें हो रही हैं। उन्होंने अपने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया कि कैसे राज्य को 11,000 करोड़ रुपये से अधिक के फंड से वंचित किया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »