19 Apr 2024, 21:47:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी का दावा- राहुल, सोनिया की नागरिकता छीनी जाएगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:07AM | Updated Date: Feb 21 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी के हवाले से बात की जाय तो जल्दी ही राहुल गांधी और सोनिया गांधी की भारत की नागरिकता छीनी जा सकती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित सेमिनार में उन्होने कहा कि “फाइल गृह मंत्री अमित शाह की मेज पर है और जल्द ही वे अपनी नागरिकता खो देगें। स्वामी ने कहा कि भारतीय नागरिक होने के दौरान दूसरे देश की नागरिकता लेने वाले लोग स्वतः ही अपनी भारतीय नागरिकता खो देंगे। सीएए– एक समकालीन राजनीति से परे एक ऐतिहासिक अनिवार्यता” विषय पर छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा, इंग्लैंड में व्यवसाय करने के लिए राहुल गांधी ने खुद ब्रिटिश नागरिकता का विकल्प चुना था। लिहाजा इस आधार पर वे भारत की नागरिकता खो सकते हैँ।
 
हालांकि उन्होने ये भी कहा कि राहुल गांधी के पास विकल्प होगा कि वे ब्रिटिश नागरिकता त्यागकर फिर से भारत की सिटिजनशिप के लिए अप्लाय करें। चूंकि राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी भारतीय थे। लिहाजा उन्हें फिर से भारत की नागरिकता हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। वहीं नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर हो रहे विरोध पर उन्होने कहा कि सीएए से देश में रहने वाले मुसलमान किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून उन धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए लाया गया है जो तीन पड़ोसी देशों से आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नागरिकता कानून पर गलत जानकारियां फैला रही है। उन्होंने कहा, ”मैं कांग्रेस के लोगों को मेरे साथ बहस करने की चुनौती देता हूं। वे टेलीविजन पर (कानून के खिलाफ) जो बात कह रहे हैं, वे सभी बकवास हैं।” बीजेपी नेता ने कहा, ”भारतीय नागरिक के तौर पर भारत में रहने वाले मुसलमानों को इससे डरने की कोई जरुरत नहीं है। कोई उनसे नागरिकता नहीं छीन सकता।”
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »