18 Apr 2024, 12:20:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

14 साल बाद भाजपा में वापसी करने जा रहा है ये दमदार नेता, अब अमित शाह...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 9:51AM | Updated Date: Feb 18 2020 9:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। 14 साल पहले जो नेता भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर चला गया था, वो फिर से बीजेपी में वापसी करने जा रहा है। आदिवासियों में अपनी अच्छी पकड़ रखने वाले उस नेता के आने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। उस नेता के स्वागत के लिए गृहमंत्री अमित शाह भी तैयार हो गए हैं। 

भारतीय जनता पार्टी में आने वाले नेता का नाम बाबूलाल मरांडी है। झारखंड की राजनीति में बड़ा नाम रखने वाले मरांडी इस समय झारखंड विकास मोर्टा के अध्यक्ष हैं। वो झारखंड के सीएम भी रह चुके हैं। 14 साल पहले वो भाजपा के ही कद्दावर नेता थे। हालांकि उन्होंने बीजेपी छोड़ दी थी और अपनी पार्टी बना ली थी। अब वो फिर भाजपा में आ रहे हैं।

साल 2006 में अपनी अलग पार्टी बनाने वाले मरांडी 17 फरवरी को फिर से बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। उनके स्वागत के लिए खुद अमित शाह मौजूद रहेंगे। वो अपनी पार्टी का भी विलय करने जा रहे हैं। बाबूलाल मरांडी विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे, कॉलेज में पढ़ाई के दौरान मरांडी आरएसएस से जुड़ गए थे। वो शिबू सोरेन को भी चुनाव हरा चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »