29 Mar 2024, 18:58:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे 29 नवंबर को भारत यात्रा पर आएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 2:50AM | Updated Date: Nov 20 2019 2:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। श्रीलंका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे 29 नवंबर को भारत यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में मंगलवार को राजपक्षे से मुलाकात की। इसके बाद आज उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के साथ बैठक हुई। श्रीलंका के साथ शांति, प्रगति, समृद्धि और सुरक्षा के लिए साझेदारी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश उन तक पहुंच गया है।’’
 
उन्होंने अपने ट्वीट में जानकारी दी, ‘‘राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने भारत यात्रा के लिए मोदी का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। वह 29 नवंबर को भारत दौरे पर आएंगे।’’गौरतलब है कि रविवार को श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम घोषित हुआ जिसमें श्री राजपक्षे की जीत हुई। इसके बाद मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई दी थी और भारत आने का निमंत्रण दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »