29 Mar 2024, 04:04:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गांधी संकल्प यात्रा का दूसरा चरण आयोजित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 3:24PM | Updated Date: Oct 20 2019 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश भर में चलाई जा रही गांधी संकल्प यात्रा के तहत रविवार को अजमेर संसदीय क्षेत्र के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में दूसरा चरण आयोजित किया गया। संकल्प यात्रा के दौरान सांसद भागीरथ चौधरी ने विधायक वासुदेव देवनानी तथा महापौर धर्मेंद्र गहलोत के साथ उत्तर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के तहत सफाई की प्रेरणा दी और पॉलीथिन मुक्त भारत बनाने के लिए कपड़ों के थैले का वितरण किया।
 
इस अवसर पर चौधरी ने क्षेत्र के Ÿकई स्थानों पर वृक्षारोपण किया तथा बच्चों का कन्या पूजन भी किया गया। यात्रा के दौरान बेटी बचाओ संकल्प के तहत शिक्षा सामग्री का भी वितरण किया गया। चौधरी ने बताया कि दो अक्टूबर से शुरू हुई यह यात्रा चरणबद्ध तरीके से देश के सभी 542 संसदीय क्षेत्रों में आयोजित की जा रही है जो 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर संपन्न होगी। यात्रा का मकसद जनजागरण के साथ साथ स्वच्छ एवं पॉलीथिन मुक्त भारत का संदेश देना है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »