25 Apr 2024, 12:19:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अरे वाह... करवा चौथ पर यहां फ्री में लगाई जा रही है मेहंदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 11:29AM | Updated Date: Oct 17 2019 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज 17 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व है। इस दिन सुहागिन और कुंवारी युवतियां जो व्रत रखती हैं, वे खुद को दुल्हन की तरह सजाती हैं। हर सुहागन स्त्री के लिए करवाचौथ का व्रत काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सुहागिन और कुंवारी युवतियां जो व्रत रखती हैं, वे खुद को दुल्हन की तरह सजाती हैं। इस पर्व में 16 शृंगार की मान्यता है। इनमें से सबसे खास होती है मेहंदी रचाना।
 
करवा चौथ पर हाथों में मेहंदी न लगी हो तो त्योहार का मजा ही अधूरा है। आप भी करवा चौथ की तैयारी कर रही हैं तो मेहंदी जरूर लगाएं। लेकिन बाजार में मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की भीड़ लगी है। ऐसे में मेहंदी लगाने वाले भी आप से मुंह मांगी कीमत वसूल कर रहे होंगे। ऐसे में अगर आपको फ्री में मेहंदी लगवाने का मौका मिले तो भला इस से चूकना क्यों। ये तो सोने पे सुहागा वाली बात है।
 
दरअसल दिल्ली के तिलक नगर में दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तजिंद्र पाल सिंह बग्गा की ओऱ से विधानसभा क्षेत्र की बहनों के लिए फ्री में मेहंदी लगाने का आयोजन किया गया है। जहां करवा चौथ के उपलक्ष्य में आज यानी बुधवार को दोपह 12 बजे से रात 8 बजे तक फ्री में मेहंदी लगाई जाएगी। फ्री में मेहंदी लगाने का कार्यक्रम तिलक नगर में दुर्गा वैष्णों मंदिर के पास स्थित 20बी/91बी में हो रहा है। फिर देरी किस बात की अगर आप भी दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में रहती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »