28 Mar 2024, 16:34:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत और कजाकिस्तान के सैनिकों ने रणकौशल के गुर साझा किये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 12:53AM | Updated Date: Oct 16 2019 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और कजाकिस्तान के सैनिकों के बीच चौथा संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद-2019 आज उत्तराखंड के पिथौड़ागढ़ में समाप्त हो गया। दोनों सेनाओं के जवानों तथा अधिकारियों ने संयुक्त अभ्यास में पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों में प्रशिक्षण से संबंधित अनुभवों और रण कौशल की बारीकियों को साझा किया। अभ्यास के दौरान आतंकवाद रोधी अभियानों से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान, प्रदर्शन और ड्रिल का भी आयोजन किया गया। आतंकवाद विरोधी अभियानों का पूर्वाभ्यास किया गया और उन्हें संयुक­त रूप से अंजाम दिया गया।

दोनों देशों के जवानों की टुकड़ियों ने संयुक­त रूप से आतंकवाद विरोधी अभियान में हिस्सा लिया जिसमें इसमें घेराबंदी तथा तलाशी की कार्रवाई शामिल थी। सेना के जनरल ऑफिसर कमांडिंग उत्तर भारत क्षेत्र मेजर जनरल कबिन्द्र सिंह ने दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की उपस्थिति में अभ्यास की समीक्षा की। कजाकिस्तान का प्रतिनिधित्व वहां की सशस्त्र सेना के प्रमुख मेजर जनरल दौलत ओस्पानेव ने किया। रस्मी समापन समारोह के साथ संयुक्त अभ्यास 15 अक्टूबर को समाप्त हो गया। समापन समारोह में दोनों देशों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »