29 Mar 2024, 12:26:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मंगलवार को देश में लगेंगे सात लाख पौधे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 5:35PM | Updated Date: Sep 16 2019 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव (इफको)  किसानों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने के लिए पूरे देश में कल पहली बार सात लाख से अधिक पौधे वितरित करेगा। उप महानिदेशक (कृषि विस्तार) ए के सिंह आज यहां बताया कि कल देश के सभी 714 कृषि विज्ञान केन्द्रों पर किसान समूहों को फलों, पशु चारा और औषधीय गुणों वाले एक-एक हजार पौधे उपलब्ध कराये जायेंगे। इन पौधों में आम, पीपल, नीम बरगद आदि के पौधे शामिल हैं।
 
इन्हें कल ही लगाया जायेगा। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश में और कृषि राज्य मंत्री परषोत्तम रुपाला महाराष्ट्र के पालगढ़ में पौधा रोपण अभियान की शुरुआत करेंगे। अन्य स्थानों पर स्थानीय प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्रों में भी कुछ पौधे लगाये जायेंगे। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्रों पर संगोष्ठी भी होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »