29 Mar 2024, 13:42:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लद्दाख में फिर भिड़े भारत-चीन के सैनिक - हुई धक्का-मुक्की, ऐसे हुआ मामला शांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 12:01PM | Updated Date: Sep 12 2019 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच बुधवार को भारत और चीन के सैनिक भी पूर्वी लद्दाख में भिड़ गए। लद्दाख में पेंगोंग झील के पास भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आए हैं। भारतीय सेना के मुताबिक, लद्दाख में पेंगोंग झील के पास भारतीय और चीनी सैनिकों में पेट्रोलिंग को लेकर कल टकराव हुआ। दोनों देशों के सैनिकों के आमने-सामने आने की वजह से 'फेस ऑफ' की स्थिति बन गई।
 
यह भिडंत 134 किलोमीटर लंबी पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर हुई। जहां एक तिहाई हिस्से पर चीन का नियंत्रण है। बताया जा रहा है कि भारतीय सैनिक पेट्रोलिंग कर रहे थे। पेट्रोलिंग के दौरान उनका सामना चीन के पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी के सैनिकों के साथ हो गया और दोनों के बीच झड़प हो गई।
 
खबरों की मानें तो चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों का विरोध किया। उनका कहना था कि भारतीय सैनिक उनके इलाके में हैं। इस विरोध के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस टेंशन के बीच दोनों पक्षों ने इलाके में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा दी, बुधवार देर शाम तक संघर्ष होता रहा। भारतीय सेना की ओर से मामले को लेकर एक बयान आया है जिसमें कहा गया है किपैंगोंग लेक के उत्तरी छोर पर भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने आ गये। डेलिगेशन स्तरीय वार्ता के बाद मामला शांत हो गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »