19 Apr 2024, 16:09:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने देश की चिरलंबित मांग को पूरा किया: शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2019 7:29PM | Updated Date: Aug 21 2019 7:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी एवं मध्य प्रदेश के पूर्व-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370, 35ए को निष्प्रभावी तथा तीन तलाक खत्म कर उन्होंने देश की चिरलंबित मांग को पूरा किया है। चौहान आज यहां भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत अमृतसर सहित समूचे पंजाब में चल रहे सदस्यता अभियान  में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जिस अभूतपूर्व इच्छाशक्ति और संकल्प शक्ति के साथ देश को विश्व-गुरु बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं, उनका सपना बहुत जल्द पूरा होगा।

उन्होंने कहा कि मोदी और अमित शाह ने मिलकर आतंकवाद को खत्म करने, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35ए को निष्प्रभावी करने और तीन तलाक के खिलाफ कानून बना कर देश की जनता के चिरलंबित मांग को पूरा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को साथ जोड़ना प्रधानमंत्री एवं भाजपा का मुख्य लक्ष्य है। और मोदी द्वारा जनता के लिए शुरू की गई नीतियों को देख कर आम नागरिक भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने सदस्यता अभियान के साथ वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यक्रमों को भी जोड़ा है। स्वच्छता, वृक्षारोपण और पानी बचाओ को लेकर प्रधानमंत्री कई बार जनता से आव्हान कर चुके हैं।

इनको पूरा करने की दिशा में भी भाजपा सदस्य अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी देश के नहीं बल्कि विश्व के विख्यात नेता हैं और आज देश के नहीं बल्कि विदेशों की जनता भी उनके लिए अपनी पलकें बिछाती है। चौहान यहां यासीन रोड पर लगाये गए सदस्यता अभियान शिविर में पहुंचे जहाँ उन्होंने खुद उपस्थित जनता को भाजपा की ऑन-लाइन सदस्यता दिलवाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा कि देशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत समूचे पंजाब सहित जिला अमृतसर में भी चले रहे सदस्यता अभियान को जनता से भरपूर समर्थन मिला है और अब तक पांच लाख से भी अधिक संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण चुके हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा, प्रदेश सचिव राकेश गिल, सुरेश महाजन, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेटली, राजेश हनी, तलबीर सिंह गिल, हरजाप सिंह, जिला महामंत्री राम चावला, अनुज सिक्का, दिलबाग सिंह वडाली, बलदेव राज बग्गा, टिंकू प्रधान सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »