19 Apr 2024, 01:43:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूएई ने बुर्ज खलीफा को तिरंगे से किया रोशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 2:23AM | Updated Date: Aug 18 2019 2:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात ने साथ मित्रतापूर्ण संबंध की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए भारत के स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रंग दिया। शुक्रवार रात 8.44 बजे बुर्ज खलीफा भारतीय तिरंगे के रंग से रोशन हुआ। भारत और यूएई के संबंधों में हाल के समय में और मजबूती आई है।

पाकिस्तान जब जम्मू-कश्मीर पर भारत द्वारा लिए गए फैसले के खिलाफ वैश्विक समुदाय को भड़काने की कोशिश में लगा है, उस वक्त भी यूएई भारत के साथ खड़ा दिखा। यूएई ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा हटाने के फैसले को भारत का आंतरिक मामला बताया। इससे पहले यूएई ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुर्ज खलीफा पर उनके संदेशों और तस्वीरों की झलक दिखाई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »