28 Mar 2024, 15:04:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लाल बहादुर शास्त्री के बेटे ने खोला कांग्रेस की हार का बड़ा राज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 3:45PM | Updated Date: May 24 2019 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री ने पीएम मोदी के खिलाफ जरूरत से ज्यादा नाकारात्मक पब्लिसिटी को हार की वजह बताई है। अनिल शास्त्री ने कहा कि लोगों ने मोदी के खिलाफ 'चौकीदार चोर है' के नारे को सीरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस आमलोगों के मुद्दे को उठाने में नाकाम रही। लोगों ने 'चौकीदार चोर है' के नारे को स्वीकार नहीं किया।
 
मोदी के खिलाफ जरूरत से ज्यादा निगेटिव पब्लिसिटी को लोगों ने खारिज कर दिया। हालांकि अनिल शास्त्री ने कांग्रेस अध्यक्ष के प्रदर्शन पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने अब तक पार्टी के नेता के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा है और अब भी नहीं कहूंगा। बता दें कि गुरुवार को लोकसभा चुनाव में धमाकेदार जीत पर पीएम मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बधाई दी। लेकिन उन्होंने हार की वजह पर कुछ भी नहीं कहा था। उन्होंने कहा कि आज ये चर्चा करने की जरुरत नहीं है कि आखिर उनकी पार्टी की क्यों हार हुई है. राहुल गांधी ने कहा कि वो लोगों के फैसले का सम्मान करते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »