28 Mar 2024, 17:47:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूजीलैंड के बाद अब ऑकलैंड में विस्फोट - रोबोट की सहायता से...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2019 4:13PM | Updated Date: Mar 15 2019 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऑकलैंड। शुक्रवार सुबह न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च स्थित दो मस्जिदों में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 40 लोगों की हत्या कर दी। इसी बीच खबर आ रही है कि ऑकलैंड में भी 2 विस्फोट हुए हैं। एक विशेष पुलिस खोज समूह ने सेंट्रल ऑकलैंड की गली में एक संदिग्ध बैग की रिपोर्ट के बाद दो 'नियंत्रित विस्फोट' किए हैं। नारंगी पट्टियों वाला एक काला बैग सड़क किनारे मिलने के बाद आर्म्ड पुलिस ने गॉलवे स्ट्रीट के दोनों प्रवेश स्थलों को सील कर दिया। 
 
यह जगह ब्रिटमॉर्ट ट्रेन स्टेशन के पास है। पुलिस ने रोबोट की सहायता से बैग के पास विस्फोटक लगाकर उसे उड़ा दिया। मृतकों की पुष्टि प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने की। उन्होंने कहा कि घटना में 40 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस गोलीबारी में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित हमला था। जिस समय यह घटना हुई उस समय बांग्लादेश की क्रिकेट टीम भी वहीं पर मौजूद थी। मस्जिद में सक्रिय बंदूकधारी की जानकारी मिलते ही सभी खिलाड़ी बाकी लोगों के साथ मस्जिद से सकुशल बाहर निकल आए। सभी को पास के पार्क के साथ वाले रास्ते से वापस ओवल मैदान की तरफ लाया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »