20 Apr 2024, 19:15:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका की एक अदालत ने चार भारतीयों की मौत मामले में मानव तस्करी के आरोपित को बिना बांड छोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2022 5:25PM | Updated Date: Jan 25 2022 5:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। अमेरिका की एक अदालत ने फ्लोरिडा निवासी मानव तस्करी के आरोपित को कुछ शर्तों के साथ बिना बांड जेल से रिहा कर दिया है। उसे पिछले हफ्ते दो भारतीयों के अमेरिका में अवैध परिवहन व चार अन्य की कनाडा के पास कड़ाके की ठंड से मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
 
47 वर्षीय स्टीव शैंड पर अमेरिकी कानून का उल्लंघन कर विदेशियों को देश में अवैध रूप से लाने का आरोप है। वह 20 जनवरी को मिनसोटा स्थित जिला कोर्ट की मजिस्ट्रेट हिल्डी बाउबीर के समक्ष पहली बार पेश हुआ था, जब उसे 24 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अमेरिकी अखबार ग्रांड फो‌र्क्स हेराल्ड के अनुसार, शैंड को सोमवार को वर्चुअल तरीके से पेश किया गया। अदालत ने उसे केस लंबित रहने तक सशर्त रिहा करने का आदेश दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, 30 मिनट की सुनवाई के दौरान शैंड ने कोई टिप्पणी नहीं की। वह सिर्फ 'यस मैम, यस योर आनर' करता रहा। रिहाई की शर्तों के तहत उसे पासपोर्ट सरेंडर करने के साथ सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश होना होगा। उसे साक्ष्यों और गवाहों से दूर रहना होगा। यदि दोषी पाया गया तो उसे जेल जाना होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »