28 Mar 2024, 18:58:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना के 11000 मामले, 441 और की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2021 4:49PM | Updated Date: Mar 6 2021 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित 11,022 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले के 11,024 से मामूली कम हैं। सरकार की कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केन्द्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रतिक्रिया केन्द्र ने कहा कि देश के 85 क्षेत्रों में इस महामारी के संक्रमण के 11,022 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें 1,290 मामले यानी 11.7 प्रतिशत बिना लक्षण वाले हैं।
 
उक्त अवधि में मॉस्को में सबसे अधिक 1820, सेंट पीटर्सबर्ग में 975 और मॉस्को क्षेत्र में 746 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। रूस में अभी तक संक्रमितों की संख्या 43,12,181 तक पहुंच चुकी है जिसमें 0.26 फीसदी की वृद्धि हुई है। देश में अभी तक इस महामारी से 88,726 लोगों की जान जा चुकी है और अभी तक 39,00,348 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »