20 Apr 2024, 01:27:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय : शाहनवाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2021 12:22AM | Updated Date: Feb 28 2021 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत का दावा करते हुए शनिवार को कहा कि बिहार की तरह बंगाल में भी उनकी पार्टी की सरकार बनना तय है। हुसैन ने आज यहां विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि बिहार की तरह बंगाल में भी उनकी पार्टी की सरकार बनना तय है। अबतक मिले संकेतों से साफ है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। भाजपा पश्चिम बंगाल में बड़ी जीत की तरफ अग्रसर है। 

उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। भाजपा नेता ने बिहार में औद्योगिक विकास को लेकर अपना लक्ष्य स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रदेश के उद्योग मंत्री के रूप में उन्हें काम करने की जिम्मेदारी मिली है। औद्योगिक विकास के मामले में बिहार किसी मायने में देश के अन्य राज्यों से पीछे नहीं रहेगा। राज्य में उधोग- धंधे पहले क्यों बंद हो गये थे, इससे मुझे कोई मतलब नहीं है बल्कि अब उद्योगों का जाल बिछाने के लिए हरसंभव प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि उद्योग और रोजगार के मुद्दों पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार इन मुद्दों पर अवश्य बेहतर काम करेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »