16 Apr 2024, 10:28:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रसोई गैस की कीमतें मौसम बदलने के साथ होंगी कम : धर्मेंद्र प्रधान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2021 1:02AM | Updated Date: Feb 27 2021 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को यहां कहा कि रसोई गैस की कीमतें मौसम बदलने यानी गर्मी आने के साथ-साथ कम होंगी। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में गैस की मांग बढ़ जाती है। इस वजह से उसकी कीमतें भी प्रभावित होती हैं। जैसे-जैसे गर्मी आयेगी, मांग में कमी होने के साथ ही रसोई गैस की कीमतें भी कम हो जाएंगी।

अपने दो दिवसीय दौरे पर यहां आये केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय मांग के आधार पर तय होती है। यदि मांग भी बढ़ जाये तो निश्चित तौर पर कीमतों पर असर पड़ता है। डीजल एवं पेट्रोल की कीमतों को लेकर उन्होंने कोई स्पष्ट प्रतिक्रया नहीं दी।

प्रधान ने काशी विश्वनाथ मंदिर एवं बाबा काल भैरव मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बनारस डीजल इंजन रेल कारखाना स्थित गेस्ट हाउस में अपनी पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों से मुलाकात की। भाजपा की काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि शनिवार को केंद्रीय मंत्री प्रधान लंका क्षेत्र के सीर गोवर्धन गांव स्थित संत रविदास की जन्मस्थली पर उनके मंदिर में मत्था टेकेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री कल यहां की सीएनजी से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण एवं जिला सर्किट हाउस हाउस में संबंधित अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »