19 Apr 2024, 18:06:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने कोलकाता यात्रा का VIDEO किया ट्वीट, इस अंदाज में कहा- थैंक्यू बंगाल!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2021 12:48AM | Updated Date: Jan 25 2021 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्वंतत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की 125वीं जयंती पर कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी ने अनोखे अंदाज में पश्चिम बंगाल (West Bengal) का शुक्रिया अदा किया है। 

शनिवार को कोलकाता में पराक्रम दिवस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के साथ, वीडियो में पीएम मोदी के भाषण के कुछ अंश शामिल हैं जो उन्होंने कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहे थे।

इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्शन में लिखा, 'पश्चिम बंगाल को कल के भारी स्नेह के लिए धन्यवाद। यहां कोलकाता में पराक्रम दिवस कार्यक्रम के कुछ मुख्य अंश हैं।' 

पराक्रम दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था कि विश्व युद्ध के माहौल में देशों के बीच पल-पल बदलते रिश्तों के बीच क्यों वो हर देश में जाकर भारत के लिए समर्थन मांग रहे थे? ताकि भारत आजाद हो सके, हम और आप आजाद भारत में सांस ले सकें। उन्होंने पूरे देश से हर जाति, पंथ, हर क्षेत्र के लोगों को देश का सैनिक बनाया। पीएम मोदी ने कहा कि आज जब इस वर्ष देश अपनी आजादी के 75 वर्ष में प्रवेश करने वाला है, जब देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, तब नेताजी का जीवन, उनका हर कार्य, उनका हर फैसला, हम सभी के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »