29 Mar 2024, 01:22:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में गुरूवार को मिले कोरोना के इतने मरीज - 163 मरीजों की हुई मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2021 2:05PM | Updated Date: Jan 22 2021 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को 14,545 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस तरह से देश में संक्रमितों की संख्या 1,06,25,428 तक पहुंच गई है। वहीं 163 लोगों की मौत के साथ देश के साथ देश में अब तक जान गंवानें वालों की संख्या 1,53,032 हो गई है। हालांकि इस बीच एक अच्छी खबर है कि देश में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। अब तक करीब इस बीमारी से 1,02,83,708 लोग पूरी तरह से उबर चुके हैं। रिकवरी रेट 96.78 प्रतिशत हो गया है। वहीं डेथ रेट घटकर 1.44 प्रतिशत पहुंच गया है। कोरोना वायरस​​-19 एक्टिव केसलोड लगातार तीसरे दिन 2 लाख से नीचे रहा है। देश में इस समय 1,88,688 सक्रिय कोरोना वायरस संक्रमण हैं। इसमें से कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »