29 Mar 2024, 11:59:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीर में रात में ठंड बढ़ी, शुक्रवार को हिमपात का अनुमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2020 5:36PM | Updated Date: Dec 3 2020 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की गयी और कई स्थानों पर शून्य से भी नीचे तापामान दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार से बारिश और हिमपात होने का अनुमान जताया गया है। घाटी में हालांकि धूप निकालने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। केन्द्रशासित प्रदेश लेह  के सीमांत शहर लेह में सबसे अधिक ठंड के साथ न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे (-) 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि कारगिल में शून्य से नीचे (-) 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
मौसम विभाग ने यूनीवार्ता को बताया कि गुरुवार को मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा जिससे रात के तापमान में और गिरावट आयेगी। उन्होंने कहा हालांकि ताजा पश्चिम विक्षोभ जो अरब सागर से उठ रहा है और अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच से इस क्षेत्र की ओर बढ़ते हुए शुक्रवार शाम तक क्षेत्र से टकरायेगा।
 
उन्होंने कहा कि पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार शाम से कश्मीर के अलग-अलग स्थानों और लद्दाख के जोजिला के इलाके  में हल्का हिमपात हो सकता है। यहां सात और आठ दिसंबर को कश्मीर, द्रास और जोजिला के कईं स्थानों पर 70 फीसदी तक हल्के से मध्यम हिमपात होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यहां पहले से कम हिमपात हो सकता है लेकिन श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग अस्थाई तौर पर बंद हो सकता है।
 
कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज लोगों को ठंड से दो-चार होना पड़ा जहां रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और यह शून्य से नीचे (-)1.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे रहा। हालांकि दिन चढ़ते ही ठंड कम हुई और दिन के तापमान में कुछ सुधार हुआ और धूप निकलने से तापमान में सुधार नजर आया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। शहर में ऑटो चालक और मैकेनिक सड़क किनारे सुबह से ही आग जलाते नजर आए ताकि ठंड से कुछ निजात मिल सके। जहां अक्सर बिजली कटौती के कारण मजबूरी में लोग अपने पारंपरिक संसाधनों का उपयोग करते नजर आए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »