29 Mar 2024, 14:29:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक में आतंकवादी के समर्थन में लिखने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2020 5:35PM | Updated Date: Dec 3 2020 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के मेंगलुरु में पुलिस ने दीवार पर पर आंतकवाद के समर्थन में लिखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान तीर्थाहाली निवासी नजीर मुहम्मद के तौर पर हुयी है। पुलिस ने उसे आज सुबह  गिरफ्तार किया और फिलहाल इससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी शहर में खाद्य पर्दाथों की आपूर्ति कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी को मोबाइल रिकॉर्ड के आधार पर गिरफ्तार किया गया।  उल्लेखनीय है कि मेंगलुरु में कादरी थाना क्षेत्र में बेजई के पास एक सड़क के किनारे दीवार पर  27 नवंबर को लिखा था, हमें विध्वंसक काम करने के लिए उकसाने मत आओ।
 
लश्कर-ए-तैयबा और तालिबान जानते हैं कि संघी की देखभाल कैसे की जाती है। लश्कर जिंदाबाद। जनता के ध्यानार्थ।’’ इसके बाद 29 नवंबर को  पीवीएस सर्कल के पास अदालत परिसर की पुरानी इमारत की दीवार पर था ‘गुस्ताख ए रसूल एक ही सजा तन से जुदा’’ नारा  शिलालेख पर देखा गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »