20 Apr 2024, 06:21:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश की शक्ति है किसान : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 3:25PM | Updated Date: Nov 30 2020 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान को देश की शक्ति बताते हुए कृषि विरोधी तीनों कानून को रद्द करने की मांग की और कहा कि सरकार को दिल्ली में डेरा डाले किसानों की मांग पर विचार करते हुए इन कानूनों को रद्द करना चाहिए। गांधी ने सोमवार को यहां जारी एक वीडियो सन्देश कहा कि देश का किसान काले कृषि कानूनों के ख़लिाफ ठंड में, अपना घर-खेत छोड़कर दिल्ली तक आ पहुँचा है तथा देशवासियों को सत्य और असत्य के बीच की इस जंग में किसान के साथ खड़ा होने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि देशभक्ति देश की शक्ति की रक्षा होती है, देश की शक्ति किसान हैं। सवाल उठता है कि आज किसान सड़कों पर क्यों है। हजारों किलोमीटर दूर से चलकर क्यों आ रहा है, ट्रैफिक क्यों रोक रहा है।

गांधी ने कहा, ‘‘मोदी जी कहते हैं कि ये तीन कानून किसान के हित में है। अगर ये कानून किसान के हित में हैं, तो ये किसान इतना गुस्सा क्यों हैं, किसान खुश क्यों नहीं है। ये कानून नरेन्द्र मोदी जी के दो-तीन मित्रों के लिए है। ये कानून किसान से चोरी करने के कानून हैं और इसलिए हम सबको मिलकर हिंदुस्तान की शक्ति के साथ खड़ा होना पड़ेगा किसान के साथ खड़ा होना पड़ेगा। जहाँ भी ये किसान भाई हैं, वहाँ जनता को, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर इनकी मदद करनी चाहिए, इनको भोजन देना चाहिए और इनके साथ खड़ा होना चाहिए।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »