23 Apr 2024, 14:54:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसान-जवान भिड़ंत की तस्वीर दु:खद : राहुल-प्रियंका गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2020 12:58PM | Updated Date: Nov 28 2020 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए सैनिकों के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए कहा है कि सरकार ने 'जय जवान जय किसान' नारे की धज्जियां उड़ाते हुए देश के किसान तथा जवान को आमने सामने खड़ा कर दिया है।

गांधी ने दिल्ली आने की जिद कर रहे एक किसान की सेना के जवान द्वारा डंडे से पिटाई करने की फोटो ट्वीट की है और कहा है कि किसान के खिलाफ खड़े हुए सैनिक की यह तस्वीर अत्यंत दुखद है। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ बड़ी ही दुखद फोटो है। हमारा नारा तो ‘जय जवान जय किसान’ का था लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के ख़लिाफ खड़ा कर दिया। यह बहुत ख़तरनाक है।’’ 

वाड्रा ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार में देश की व्यवस्था को देखिए। जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है। मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं। दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक, मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत।’’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »