20 Apr 2024, 10:28:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान ने 8 महीनों में किया 3300 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2020 3:26PM | Updated Date: Nov 27 2020 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने चालू वर्ष के पहले आठ महीनों में 3300 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। 

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस वर्ष जनवरी से अगस्त तक पाकिस्तान ने 3386 बार संघर्षविराम को उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि जनवरी में 394, फरवरी में 389, मार्च में 454, अप्रैल में 412, मई में 398, जून में 423, जुलाई 482 और अगस्त में 434 बार संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ है।

डाटा के अनुसार हालांकि वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर में 3479 संघर्षविराम की घटनाएं हुई थी। वर्ष 2018 में राज्य की सीमाओं में 2140 संघर्षविराम की घटनाओं हुई थी। इस दौरान इस महीने की शुरूआत में जम्मू कश्मीर में गुरेज से उरी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों ने अत्यधिक संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी जिसमें चार जवान भी शहीद हुए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »