25 Apr 2024, 00:56:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कैबिनेट सचिव ने दक्षिणी राज्यों में चक्रवात की स्थिति की समीक्षा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2020 12:20AM | Updated Date: Nov 24 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने सोमवार को आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वहां चक्रवात की आशंका के मद्देनजर संकट प्रबंधन समिति  की बैठक में स्थिति की समीक्षा की। तीनों राज्यों के मुख्य सचिवों ने  उनकी तैयारियों के बारे में जानकारी दी और कहां कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने इस चुनौती से लिपटने के  लिए एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय की भी जानकारी दी। मौसम विभाग के महानिदेशक ने बैठक में मौजूदा स्थिति के बारे में  प्रस्तुति दी।

 

उल्लेखनीय है कि संबंधित राज्य सरकारों के साथ स्थिति की जानकारी साझा की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह  चक्रवात 24 से 26 तारीख के बीच आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी  क तटीय क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। कैबिनेट सचिव ने  कहां  कि सभी का लक्ष्य लोगों की जान बचाने और प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति की जल्द बहाली करना है।

उन्होंने  मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह को सख्ती से लागू करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्थिति के अनुसार ‘कच्चे’ घरों में रहने वाले लोगों को उपयुक्त सलाह दी जा सकती है। गृह, ऊर्जा, दूरसंचार, नागरिक उड्डयन, जहाजरानी, ??स्वास्थ्य मंत्रालय, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, एनडीएमए, डीजी, एनडीआरएफ के सदस्य सचिव और रक्षा मंत्रालय के  प्रतिनिधियों ने भी संबंधित राज्यों को व्यवस्था और मदद के संबंध में जानकारी दी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »