19 Apr 2024, 21:38:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नये भारत के निर्माता सरदार पटेल को नमन : हर्षवर्धन सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2020 4:05PM | Updated Date: Oct 31 2020 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने लौहपुरुष सरदार वल्लभ पटेल की जयंती पर नमन करते हुए शनिवार को कहा कि सरदार पटेल ने लोहे की तरह दृढ़ अपने मनोबल के दम पर देश की आजादी के बाद ‘एक भारत’ बनाने के मुश्किल काम को पूरा कर दिखाया। डॉ हर्षवर्धन ने कई ट्वीट करके सरदार पटेल को याद किया।
 
उन्होंने कहा,‘‘ सरदार यानि नेतृत्व करने का गुण उनमें जन्मजात था। संघर्षों में तपकर उनका मनोबल लोहे की तरह दृढ़ हो गया था।अपने इसी दृढ़ मनोबल के दम पर उन्होंने देश की आजादी के बाद ‘एक भारत’ बनाने के मुश्किल काम को पूरा कर दिखाया। नये भारत के निर्माता सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नमन्। उन्होंने कहा,‘‘ देश की आजादी में सरदार पटेल ने जितना योगदान दिया उससे ज्Þयादा योगदान उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक करने में दिया। यही कारण है कि आज पूरा देश उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है। आइए, इस अवसर पर हम राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »