16 Apr 2024, 20:13:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की बड़ी जीत होगी : देवेंद्र फड़णवीस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2020 7:16PM | Updated Date: Sep 29 2020 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़णवीस ने मंगलवार को दावा किया कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बड़ी जीत होगी। फड़णवीस ने यहां रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित विश्वविख्यात सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की। बाद में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजग गठबंधन की जीत की कामना को लेकर वह माता छिन्नमस्तिका के दरबार में आए हैं।
 
भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में भाजपा-जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गठबंधन की बड़ी जीत होने जा रही है। बिहार में दोबारा राजग की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। हालांकि उन्होंने कृषि सुधार संबंधी कानूनों और दो दिन पहले महाराष्ट्र में शिवसेना सांसद संजय राउत से मुलाकात पर टिप्पणी करने से इन्­कार कर दिया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रभारी बिहार फड़णवीस ने कहा, ‘‘मैं माता का आशीर्वाद प्राप्त करने यहां आया हूं। मैं यहां आध्यात्मिक महत्व को जानने आया हूं। ’’
 
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंदिर परिसर क्षेत्र के बाहर से भैरवी नदी के किनारे से मां की पूजा अर्चना किया। इसके बाद उन्होंने दामोदर-भैरवी संगम को भी देखा। इससे पूर्व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर को लेकर मंदिर क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
 
मां के दर्शन के बाद फड़णवीस रजरप्पा में बोरिया बाबा के आश्रम पहुंचे। आश्रम में पहुंच कर फड़णवीस ने बोरिया बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के क्रम में बोरिया बाबा ने पूर्व मुख्यमंत्री से पर्यावरण को लेकर विस्तार से चर्चा की और उनसे सृष्टि को बचाने के लिए एक सृष्टि सम्मेलन का आग्रह किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »