24 Apr 2024, 08:59:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसान विरोधी कानून को वापस ले मोदी सरकार : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2020 12:22AM | Updated Date: Sep 27 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों से मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वन करते हुए सरकार से किसानों को गुलामी की जंजीर में जकड़ ने वाले इस कानून को वापस लेने की मांग की है। गांधी ने शनिवार को  जारी  एक बयान में कहा "देश के किसानों पर आक्रमण चालू है, तेजी से, सबसे पहले नोटबंदी, उसके बाद जीएसटी और फिर कोरोना के समय उनको एक रुपया नहीं दिया गया। किसान को मारने की कोशिश की जा रही है और कोरपोरेट्स का गुलाम बनाया जा रहा है।"
 
उन्होंने किसानों से कहा "अब ये तीन भयंकर कानून, आपको खत्म करने के कानून हैं, आपके पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाले कानून हैं। हम आपके साथ खड़े हैं और इन कानूनों को हम रोकेंगे, मिलकर हम रोकेंगे।" उन्होंने सरकार को भी चेतावनी दी और कहा "आपने बहुत बड़ी गलती की है। अगर किसान सड़क पर उतर आया, बहुत जबरदस्त नुकसान होने वाला है। ये कानून आप एकदम वापस लीजिए, टाइम जÞाया मत कीजिए, एकदम इन कानूनों को वापस लीजिए और किसान को एमएसपी की गारंटी दीजिए।" इससे पहले उन्होंने ट्वीटकर कहा  "जायजÞ माँगे हैं किसानों की, देश की आवाजÞ सुनो, मोदी जी। जय किसान, जय हिंदुस्तान।" 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »