19 Mar 2024, 11:01:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

किम जोंग ने दक्षिण कोरिया के लोगों और राष्ट्रपति से मांगी माफी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2020 1:00AM | Updated Date: Sep 26 2020 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के एक अधिकारी की हत्या के मामले में व्यक्तिगत रूप से क्षमा मांगी है। किम जोंग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन को पत्र लिखकर इस घटना पर माफी मांगी है और कहा है कि यह अपमानजनक घटना नहीं होनी चाहिए थी। दरअसल, दक्षिण कोरिया के एक 47 वर्षीय नागरिक का शव उत्तर कोरिया के सैनिकों ने अपनी सीमा में स्थित एक तालाब में बरामद किया था।
 
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक उस व्यक्ति को गोली मारी गयी थी जिसके बाद उसके शव को जला दिया गया था। कोरियाई प्रायद्वीप में इस प्रकार की यह पहली घटना है जिसके कारण दक्षिण कोरिया के लोगों में काफी गुस्सा है। किम जोंग ने इस घटना को अपमानजनक करार देते हुए कहा है कि इसको लेकर वह दक्षिण कोरिया के लोगों और उसके राष्ट्रपति से क्षमा मांगते हैं। इस घटना पर उत्तर कोरिया का यह पहला आधिकारिक बयान है। 
 
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के निदेशक सूह हून ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने इस घटना के संबंध में की गयी जांच के तथ्यों को भी साझा किया है जिसके मुताबिक मारा गया व्यक्ति उत्तर कोरिया की सीमा में घुस गया था और भागने की कोशिश कर रहा था। उत्तर कोरिया के सैनिकों ने उसे 10 गोलियां मारी थीं। वह व्यक्ति अपनी पहचान भी नहीं बता सका था।  गौरतलब है कि दोनों कोरियाई देशों के बीच इस समय सीमा पर काफी तनाव है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »