19 Mar 2024, 14:06:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की: तख्तापलट के प्रयास के आरोप में 76 शिक्षाविदों को हिरासत में लेने के आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2020 12:46AM | Updated Date: Sep 26 2020 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्तांबुल। वर्ष 2016 में विफल तख्तापलट के प्रयास के लिए  जिम्मेदार तंत्र से कथित संबंधों के लिए तुर्की के 76 शिक्षाविदों को  शुक्रवार को हिरासत में लेने का आदेश दिया गया। तुर्की पुलिस ने मुख्य  लोक अभियोजक कार्यालय, इस्तांबुल के आदेशानुसार अभियुक्तों को पकड़ने के  लिए देश के 26 प्रांतों में एक साथ अभियान शुरू किया। इस अभियान में विश्वविद्यालयों में ऑन ड्यूटी शिक्षाविदों और प्रशासनिक कर्मियों को लक्षित किया गया।
 
'अनादोलु'  एजेंसी की रिपोर्ट का हवाला देते हुये कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने दावा  किया कि इन 76 शिक्षाविदों के अमेरिका  में रह रहे तुर्की के मौलवी फतेउल्लाह  गुलेन की अध्यक्षता वाले तंत्र के साथ संबंध हैं। गौरतलब है कि तुर्की  की सरकार ने जुलाई 2016 में गुलेन और उसके तंत्र को तख्तापलट की कोशिश के  लिए दोषी ठहराया था, जिसमें 250 लोग मारे गए थे। तुर्की मौलवी गुलेन के  प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »