29 Mar 2024, 12:11:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना से 3.23 करोड़ से अधिक संक्रमित, 9.83 से लाख से ज्यादा की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2020 2:02PM | Updated Date: Sep 25 2020 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 3.23 करोड़ से अधिक हो गयी है, जबकि 9.83 लाख से ज्यादा लोगों की इसके कारण अब तक मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 3.23 लाख से लोग संक्रमित हुए हैं और 9.83 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या  69.78 से अधिक हो गयी है और अब तक लगभग 2.03 लाख लोगों की जान जा चुकी है।

भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 86,052 नये मामले सामने आये हैं,  जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 58.19 लाख  पर पहुंच गयी है। इसी अवधि में 81,177 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या अब 47.56 लाख हो गयी है। संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या 3,734 बढ़कर 9.70 लाख  हो गयी है।इसी अवधि में 1,141 मरीजों की मौत हुयी, जिससे संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 92  हजार 290 पर पहुंच गयी है।

ब्राजील में अब तक 46.57 लाख  से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि लगभग 1.40 लाख  लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 11.24 लाख के करीब पहुंच गई हैं तथा 19,867 लोगों ने जान गंवाई है। कोलंबिया ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में पेरू के पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस जानलेवा विषाणु से अब तक लगभग 7,91 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 24,746 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह छठे स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक करीब 7.83 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 31,568 लोगों की मौत हो चुकी है।

मेक्सिको में कोरोना से अब तक सात लाख 15 हजार लोग संक्रमित हुए हैं तथा 75,439 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन दक्षिण अफ्रीका को कोरोना संक्रमितों की संख्या में पीछे छोड़कर आठवें स्थान पर आ गया है जहां  यह संख्या 7.04 लाख लाख पर पहुंच गई है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 31,118 हो गयी हैं। अर्जेंटीना ने कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है। यहां इस जानलेवा विषाणु से अब तक 6.78 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 14,766 लोगों की मौत हुयी है। दक्षिण अफ्रीका नए मामलों में वृद्धि के बाद अब 10वें स्थान पर है। यहां अब तक करीब 6.67 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,283 लोगों की मृत्यु हुई है।

कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में फ्रांस ने चिली को पीछे छोड़ दिया है। यहां इसकी चपेट में अब तक 5. 36 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 31,524 लोगों की मृत्यु हुई है। चिली में कोरोना से लगभग 4.52 लाख  लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 12,469 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से 4.36 लाख  से अधिक लोग संक्रमित है जबकि 25,015 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक लगभग 4.19 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,991 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 3.55 लाख से अधिक हो गई है तथा 5,052 लोगों की मौत हो चुकी है। इराक ने कोरोना संक्रमितों के मामले में सऊदी  अरब और  पाकिस्तान दोनों को पीछे छोड़ दिया है। यहां संक्रमितों की संख्या लगभग 3.32 लाख  है वहीं 8,799 लोगों की मौत हो चुकी है।

सऊदी अरब में कोरोना के 3.32 लाख मामले सामने आए हैं जबकि 4,599 लोगों की मौत हो चुकी हैं। तुर्की ने कोरोना से संक्रमित होने के मामले में पाकिस्तान को पीछ छोड़ दिया है। यहां इस महामारी से अब तक लगभग 3.10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7785  लोगों की मौत हो चुकी है।पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.09 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,444 लोगों की मौत हो चुकी है।  यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 3.04 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,781 लोगों की मौत हुई है।

फिलीपींस ने कोरोना संक्रमितों के मामलों में जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। यहां संक्रमितों की संख्या लगभग 2.97 लाख हो गई है और  5,127 लोगों की मौत हो चुकी है।  जर्मनी में अब तक 2.81 लाख लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं तथा 9,436 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 2.62 लाख पहुंच गई तथा 10.105 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 11,213, बेल्जियम में 9965,  कनाडा में 9297, बोलीविया में 7765, नीदरलैंड में 6361, स्वीडन में 5878, मिस्र में 5835,  चीन में 4738, रोमानिया में 4591, यूक्रेन में 3908, ग्वाटेमाला में 3170, पोलैंड में 2369, पनामा में 2299, होंडुरास में 2249 और स्विट्जरलैंड में 2041 लोगों की की मौत हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »