29 Mar 2024, 16:27:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्वदेशी खेलों को लोकप्रिय बनाने के लिए ग्रामीण ओलंपिक आयोजित किए जा सकते हैं: डॉ निशंक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2020 7:16PM | Updated Date: Sep 24 2020 7:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कहा है कि स्वदेशी खेलों को लोकप्रिय बनाने के लिए गुजरात और पंजाब मॉडल पर ग्रामीण ओलंपिक की योजना बनाई जा सकती है। डॉ निशंक ने आज यहाँ पर फिट इंडिया अभियान के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा संबोधित करते हुए कहा‘‘ स्वस्थ मन में स्वस्थ तन का वास होता है और  स्वस्थ तन और मन खेलों के जरिये पाया जा सकता है ऐसे में आज के तनावपूर्ण माहौल में इंसान का फिट रहना अत्यंत आवश्यक है।
 
जब अच्छा मन होता है तब विचार भी अच्छे आते हैं और जब अच्छे विचार आएंगे तो व्यक्ति अच्छे काम करेगा और शिखर पर पहुंचेगा।’’ केंद्रीय मंत्री ने पिछले एक साल में फिट इंडिया अभियान के तहत शिक्षा मंत्रालय द्वारा किये कार्यों का ब्यौरा देते हुए कहा कि खेल विभाग के समन्वय में स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने स्कूलों में 29 अगस्त, 2019 को ‘‘फिटनेस प्रतिज्ञा’’ का आयोजन किया था और देशभर में लगभग 13 लाख स्कूलों और 11 करोड़ छात्र- छात्राओं ने फिटनेस का संकल्प लिया था।
 
पिछले साल आयोजित फिट इंडिया वीक गतिविधियों में  3,30,834 स्कूल और 4,03,74147 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है। उन्होंने इस वर्ष इस अभियान के तहत की जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा  कि फिट इंडिया के तहत जो भी कार्य किये जायेंगे ,वे सभी कोरोना के दिशानिर्देशों के अनुरूप होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »