20 Apr 2024, 07:31:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कृषि विधेयक को राहुल गांधी ने बताया काला कानून, कहा - MSP की...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2020 4:47PM | Updated Date: Sep 20 2020 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कृषि विधेयक बिल को लेकर आज राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। इस बीच बिल पास हो गया। कांग्रेस सांसदों ने सदन में जमकर विरोध किया। उनके साथ आम आदमी पार्टी के सांसद भी विरोध करते दिखे। इधर इस बिल के विरोध में राहुल गांधी ने सरकार के खिलाफ बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए काला कानून लाया है।
 
राहुल गांधी ने इन विधेयकों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल पूछे। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने में लगे हुए हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'मोदी सरकार के कृषि-विरोधी 'काले कानून' से किसानों को: 1. एपीएमसी/किसान मार्केट खत्म होने पर एमएसपी कैसे मिलेगा? 2. एमएसपी की गारंटी क्यों नहीं? मोदी जी किसानों को पूंजीपतियों का 'गुलाम' बना रहे हैं जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »