29 Mar 2024, 03:31:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2020 12:58AM | Updated Date: Aug 13 2020 1:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है और भारत भाग्यशाली है कि उसके पास कौशल से परिपूर्ण अभिलाषी युवा शक्ति है। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर शुभकामनाएँ देते हुए श्री शाह ने आज ट्विट किया, ‘‘किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति उसके युवा होते हैं। भारत वास्तव मे बहुत ही भाग्यशाली राष्ट्र है जिसके पास कौशल से परिपूर्ण इतनी परिवर्तनात्­मक और अभिलाषी युवाशक्ति है। मुझे हमारी युवा शक्ति पर पूर्ण विश्वास है कि वो प्रधानमंत्री मोदी जी के न्यू इंडिया के स्वप्न को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे’’।

उन्होंने कहा ‘‘स्किल्ड और उत्साही युवाओं में अवसरों का सर्वश्रेष्ठ लाभ उठाने की क्षमता होती है’’। इसीलिए नरेंद्र मोदी की सरकार स्किल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया और नई शिक्षा नीति  जैसे अपने अभूतपूर्व निर्णयों से लगातार एक ऐसे इकोसिस्टम का निर्माण कर रही है जिसमे हमारे युवाओं की अपार क्षमताओं को और निखारा जा सके’’। पूरे विश्व में 12 अगस्त को अन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस  मनाया जाता है। इसका आयोजन पहली बार वर्ष 2000 में किया गया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »