बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में 'छेड़छाड़' के दौरान सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई। युवती का नाम सुदीक्षा भाटी है, जो अपने चाचा सतेंद्र भाटी के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी। तभी रास्ते में बुलेट ने उन्हें ओवरटेक किया और आगे जाकर बुलेट सवार रुक गए। इस दौरान वह युवती को छेड़ रहे थे। आरोपियों के अचानक आगे आकर रुकने से सतेंद्र भाटी की मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ गया और हादसा हो गया।
दरअसल, कोरोना संक्रमण काल में अपने घर लौटीं सुदीक्षा अपने रिश्तेदार के पास जा रही थीं। वह चाचा के साथ बाइक पर बैठी थीं। रास्ते में ही बुलेट सवार कुछ बदमाशों ने छेड़खानी शुरू कर दी। फ्लर्ट के दौरान आरोपी युवक बार-बार बाइक को ओवरटेक कर रहे थे। उसी दौरान मनचलों से बचने के चक्कर में गाड़ी गिर गई और सुदीक्षा की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुदीक्षा भाटी ने साल 2018 में इंटरमीडिएट में बुलंदशहर जनपद को टॉप किया था। HCL की तरफ से 3 करोड़ 80 लाख रुपये की स्कॉलरशिप दिए जाने के बाद सुदीक्षा भाटी अमेरिका में उच्च शिक्षा ग्रहण करने चली गई थी। सुदीक्षा अमेरिका के बॉब्सन कॉलेज में भारत सरकार के खर्च पर पढ़ रही थी।