19 Mar 2024, 08:38:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस देश में बन रहा है सोने का मास्क - होगा दुनिया का सबसे महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 1:19PM | Updated Date: Aug 10 2020 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोत्जा (इजराइल)। कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार ने लोगों को मास्‍क और सेनिटाइजर का उपयोग करने को कहा है। बाजार में कई तरह के मास्‍क भी आ चुके हैं। लेकिन क्‍या आपने कभी सुना है की कभी सोने के मास्‍क बनेगा, जी हां ये बिल्‍कुल सच है। सोने का ये मास्‍ट इजराइल में बन रहा है। इजराइल में गहने बनाने वाली एक कंपनी ने दावा किया है कि वह कोरोना वायरस के लिए दुनिया का सबसे महंगा मास्क बना रही है जिसकी कीमत 15 लाख डॉलर होगी। सोने के इस मास्क में हीरे भी लगे होंगे। डिजाइनर इस्साक लेवी ने बताया कि 18 कैरट सोने से बने इस मास्क में 3,600 काले तथा सफेद हीरे और एन99 फिल्टर लगा है। एक खरीददार की मांग पर इसे बनाया गया है।
 
'यवेल कंपनी’ के मालिक लेवी ने बताया कि क्रेता की दो और मांगें थीं कि यह साल के अंत तक बन जाए और यह विश्व में सबसे महंगा हो। लेवी ने क्रेता की पहचान उजागर करने से मना कर दिया लेकिन इतना जरूर बताया कि वह अमेरिका में रहने वाले एक चीनी उद्योगपति हैं। उन्होंने कहा, ' मैं खुश हूं कि इस मास्क के जरिए इस बेहद चुनौतीपूर्ण समय में मेरे कर्मचारियों को काम मिला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »