16 Apr 2024, 17:44:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देशभर में कोरोना के रिकॉर्ड 7.19 लाख से अधिक नमूनों की जांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 3:10PM | Updated Date: Aug 9 2020 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ल। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में पहली बार एक दिन में सात लाख से अधिक नमूनों की जांच की गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 08 अगस्त को देशभर में रिकॉर्ड 7,19,364 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 2,41,06,535 हो गयी है।
 
इस बीच देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या बढ़कर 1,402 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 64,399 नये मामले सामने आने से अब तक संक्रमण के शिकार हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 21,53,010 हो गयी है हालांकि 08 अगस्त को 53,879 संक्रमितों के रोगमुक्त होने और 861 मरीजों की मौत से संक्रमण के सक्रिय मामलों में 9,659 की तेजी आयी है। देश भर में इस समय संक्रमण के 6,28,747 सक्रिय मामले हैं। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »